Thursday, October 22nd, 2026

ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौके पर मौत

रायपुर
तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा रविवार देर शाम का है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। चालक की तलाश में पुलिस जुटी है।

उरला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसकेएस लेबर कालोनी सिलतरा धरसींवा निवासी जयकरण सिंह ने शिकायत दर्ज कराया है। जयकरण का चचेरा भाई सोन सिंह 50 वर्ष लेबर क्वाटर सिलतरा में रहकर एक कंपनी में मजदूरी करता था। 14 मार्च की शाम को शान सिंह सांकरा बाजार से वापस आ रहे थे, तभी सिलतरा की एक कंपनी के पास तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक सीजी 04 जे 8015 का चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में कुचल जाने से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

 

#ट्रक#मौत

Source : Agency

पाठको की राय